Monday, January 4, 2010

कामयाबी नहीं काबिलियत के पीछे भागो ..

मैंने 3 idiot फिल्म देखी, फिल्म का इतना बेहतरीन निर्देशन देख कर अच्छा लगा , और जो सबसे ज्यादा अहम है, वो है फिल्म का msg जो फिल्म लोगों को देती है । आज बच्चों के माता पिता उनसे इतनी ज्यादा अपेक्षाएं कर लेते हैंकी वो बच्चें उन्हें पूरा नहीं कर पते और उन अपेक्षाओं का मानसिक दबाव उन बच्चों कि जान ले लेता है , वास्तव में वो सब आत्महत्याएं नहीं बल्कि हत्या ही होती है । इश्वर ने हर व्यक्ति को एक अलग गुण दिया है तो क्यों न हम उस गुण के अनुसार अपने बच्चों से अपेक्षाएं करे । लेकिन माता पिता को तो अपने घरों में बड़े बड़े इंजिनीअर और डॉक्टर चाहिए । फिल्म में msg सिर्फ माता पिता के लिए ही नहीं है बल्कि उन students के लिए भी है जो रट्टू बनकर नंबर तो अच्छे ले आते हैं पर उनकी प्रक्टिकल नोलेजे कुछ भी नहीं होती । फिल्म में कहा गया है कि " कामयाबी के लिए नही बल्कि काबिलियत के लिए पढाई करो , कामयाबी तो साली झक मार कर पीछे आयेगी " ।

फिल्म में कहीं न कहीं हमारी शिक्षा व्यवस्था पर भी हल्का प्रहार किया गया है जो काबिले तारीफ है क्यों कि भारत में शिक्षा लेकर हम सबसे पहले u.s. में, विदेश में जाकर नोकरी करना चाहते हैं अरे भाई सब लोग ही विदेश जाकर नौकरी करने लगेंगे तो अपने देश के बारे में कौन सोचेगा । क्या इसी दिन के लिए हमने यहाँ पढाई की थी की पढेंगे यहाँ और सेवा करेंगे किसी और देश की । नासा में 70 % से ज्यादा वैज्ञानिक भारतीय हैं सोचो अगर सभी अपने देश के लिए कम कर रहे होते तो अपने देश का विज्ञानं कितना आगे होता । लेकिन नहीं हमें अच्छा पैसा भी तो चाहिए इस देश ने आखिर हमे दिया ही क्या है जो इस देश के लिए काम करें , ये सोच सरासर गलत है इसी देश ने हमे वो शिक्षा दी है जिस की वजह से हम वहां नौकरी कर पते हैं और फिर हमारा भी कुछ फ़र्ज़ है इस देश के लिए अगर हम ही इस प्रकार मुह फरे लेंगे तो कौन इस देश के बारे में सोचेगा ......... फिल्म का सन्देश वास्तव में काबिले तारीफ है

No comments:

Post a Comment